हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक साल से कर रहा था प्रताड़ित
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनू चौहान है, जो पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव का निवासी है। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सीधा जेल भेज दिया गया।