हरिद्वार: जमालपुर कला में फिर घुसे जंगली हाथी, आगे हाथी और पीछे-पीछे खदेड़ते वनकर्मी, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के जमालपुर कला में फिर से जंगली हाथी घुस आए। हाथी घुस आने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में खदेड़ा गया। आगे आगे हाथी और पीछे-पीछे वनकर्मी उन्हें खदेड़ते हुए नजर आए। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अफरा तफरी मची हुई है