हरिद्वार: सुभाषगढ़ गांव के पास पेड़ पर चढ़कर बैठा विशालकाय अजगर, राहगीरों के उड़े होश, अंडों की तलाश में चढ़ा था पेड़ पर
हरिद्वार के सुभाषगढ़ गांव के पास एक 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर सांप पेड़ पर चढ़ गया। अंडों की तलाश में पेड़ पर चढ़े अजगर को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। काफी देर तक अजगर पेड़ पर ही बैठा रहा। उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिस जगह की यह घटना है वह बिल्कुल जंगल के सामने एक सूखा पेड़ खड़ा है। कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने इसे रेस्क्यू किया।