हमीरगढ़: तारबंदी तोड़कर खेतों में घुस रहे सुअर, मक्का, मूंग और उड़द की फसलें बर्बाद, किसानों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
हमीरगढ़. नगर पालिका क्षेत्र में आवारा एवं पालतू सुअरों के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है।पशु चिकित्सालय के पास स्थित खेतों में इन दिनों मक्का,उड़द और मूंग की फसलें तैयार खड़ी हैं।किसानों का आरोप है कि खेतों की सुरक्षा के लिए तारबंदी करने के बावजूद सुअर तारबंदी तोड़कर खेतों में घुस रहे हैं और फसलों को नष्ट कर रहे हैं।इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है