विजयनगर: विश्व रक्तदाता दिवस पर ग्राम लांबा में आयोजित हुआ 12वां रक्तदान शिविर, 78 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
जीवन ज्योति रक्तदाता समूह के स्थापना दिवस एवं विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर रविवार को ग्राम लांबा में 12वां रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को शाम 5 बजे तक किया गया है,जिसमे रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया है।शिविर में जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर स्वागत किया।