रावतभाटा: रावतभाटा में 31 जनवरी को विद्युत विभाग सहायक अभियंता कार्यालय पर सोलर रूफटॉप कनेक्शन के लिए लगेगा शिविर
अजमेर विद्युत वितरण निगम कि ओर से 31 जनवरी को सहायक अभियंता कार्यालय पर सोलर रूफटॉप कनेक्शन के लिए शिविर आयोजित होगा। एईएन महावीर बैंसला ने बताया कि सोलर रूफटॉप कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणादायी शिविर सुबह 10 बजे कार्यालय पर आयोजित होगा। अपने घरों की छत पर जो भी उपभोक्ता कनेक्शन लगवाना चाहते है वो शिविर में पहुंचकर लाभ ले सकते है।