रावतभाटा: ब्याज के पैसे नहीं चुका पाने से घर के लगाया ताला , 2 माह से घर की दहलीज पर तड़पता रहा पति व 5 मासूम बच्चे
देवदूत बनकर पहुंचे रावतभाटा तहसीलदार कमलेश कुमार कुलदीप । दिलाया न्याय। रावतभाटा में ब्याज खोर के जूल्म से अपने ही घर की दहलीज पर महिला का बीमार पति तड़पता रहा व पांच मासूम बिलखते रहे। अपने परिवार का दर्द बताते हुए मजदूर और बेबस महिला की आंखों में आंसू आ गए। घटना जानकारी पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उधार देने वाली महिला को बुलाया और घर का खुलवाया ताला।