रावतभाटा: भोजन की तलाश में कुएं में जा गिरा मगरमच्छ , 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत कर निकाला गया सुरक्षित बाहर
रावतभाटा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धावदकला के करणपुरा गांव स्थित सूखे कुएं में मगरमच्छ जा गिरा। सूचना पर पहुंची फॉरेस्ट टीम ने रावतभाटा से वाइल्ड एनीमल रेस्क्यू फाउंडेशन के डायरेक्टर हरपाल सिंह पाली की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत कर मगरमच्छ को सुरक्षित निकाला बाहर। मगरमच्छ को रावतभाटा स्थित सेटल डेम क्रोकोडाइल पॉइंट पर सुरक्षित छोड़ा गया।