रावतभाटा: रावतभाटा सिनेमा चौराहा स्थित आर्य समाज के मंदिर पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 50 लोगों के आंखों की जांच की गई
कोटा बिरला आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक निखिल व्यास ने बताया की आर्य समाज मंदिर पर सुबह 11 बजे से शिविर प्रारंभ हुआ। जो दोपहर 3 बजे तक चला। जिसमें 50 लोगों की निशुल्क जांच की गई। जिसमें 25 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया। जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। नेत्र जांच शिविर हर माह के चौथे रविवार को लगाया जाएगा रावतभाटा सिनेमा चौराहा स्थित आर्य समाज के मंदिर पर।