उचेहरा: कुलगड़ी से मानिकपुर मार्ग हुआ जर्जर, धूल-धक्कड़ से ग्रामीण परेशान
उचेहरा:-कुलगड़ी स्टैंड से मानिकपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से उड़ने वाली धूल और गड्ढों के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से ध्यान दें मार्ग बनवाने की मांग।