बवानी खेड़ा: गांव कुंगड़ में अपना रूपया वापिस लेने की मांग को लेकर 16वें दिन भी सडक़ों पर बैठे रहे किसान जताया अपना रोष
जिला के गांव कुंगड़ स्थित एसबीआई के पूर्व मैनेजर द्वारा किसानों से धोखाधड़ी कर उनके खातों से निकाली गई राशि वापिस दिए जाने की मांग को लेकर गांव कुंगड़ स्थित एसबीआई शाखा के समक्ष किसानों का धरना वीरवार को 16वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे किसानों ने जमकर नारेबाजी की तथा उन्हे उनका रूपया जल्द से जल्द वापिस दिए जाने की मांग उठाई। इस दौरान धरने की अध्यक्षता बाली फौजी ने की