पटियाली: कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर में कुटुंब मित्रों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पारिवारिक मूल्यों पर दिया गया जोर
पटियाली के सरस्वती शिशु मंदिर में कुटुंब मित्रों व मंगल संवाद के मुखियाओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। सह प्रांत संयोजक वीरेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलन किया, जबकि डॉ. चंद्रदेव दीक्षित ने सत्र का संचालन किया। प्रथम सत्र में मंगल संवाद के प्रभाव पर चर्चा हुई, वहीं द्वितीय सत्र में परिवारों के उत्थान, भारतीय परंपराओं के संरक्षण और सदाचारपूर्ण जीवन पर जोर दिया गया।