रानीगंज: दिलीपपुर से पृथ्वीगंज जाने वाले मार्ग पर बढ़ता गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित
दिलीपपुर से पृथ्वीगंज जाने वाले मार्ग पर सई नदी पुल के बाद हिमाऊपुर गांव से पहले सड़क किनारे बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शुरुआत में यह गड्ढा छोटा था, लेकिन लगातार मिट्टी कटने से इसका आकार धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। गड्ढा सड़क के किनारे से लगातार फैल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में सड़क का हिस्सा भी धंसने अथ