सूरजगढ़: उड़ीसा में भवानीपुर के मजदूर की करंट लगने से मौत, शव गांव पहुंचा
सूरजगढ़ा प्रखंड के सलेमपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत भवानीपुर गांव में शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे माहौल गमगीन था. भवानीपुर गांव के रहने वाले जयराम महतो का 30 वर्षीय पुत्र दयानंद कुमार का शव उड़ीसा से गांव पहुंचा था. दयानंद की 15 अप्रैल को उड़ीसा में विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वह पिछले 5 वर्षों से उड़ीसा में मार्बल पत्थर लगाने का काम करता था.