गुमला: पुरानी कार दिलाने के नाम पर 60 हजार की ठगी, दो लोगों पर लगा आरोप
Gumla, Gumla | Aug 20, 2026 सदर थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी रोहित लकड़ा से सेकेंड हैंड कार दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर रोहित लकड़ा ने गुमला थाना में आवेदन देकर अर्पण लकड़ा और विनित खाखा को आरोपित बनाया है। दोनों आरोपितों ने सेकेंड हैंड कार दिलाने का भरोसा देकर दो जून 26 को रोहित लकड़ा से पैसे लिए और वहां को दूसरों के पास बेच दिया।