यूपी चुनाव 2027: चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने किया गठबंधन, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम ने गठबंधन कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने का ऐलान किया है। गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह मोर्चा 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से भी गठबंधन में शामिल होने की अपील की। वहीं, ओवैसी ने कहा कि मोर्चा का उद्देश्य भाजपा को यूपी में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि वंचित, शोषित और दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। 26 नवंबर को मोर्चे की बैठक भी प्रस्तावित है।
#उत्तर�