सारठ: SP के निर्देश पर सारठ से 4 साइबर आरोपी गिरफ्तार, 3 देवघर साइबर थाना भेजे गए, 1 रिहा
Sarath, Deoghar | Jul 29, 2026 एसपी के निर्देश पर सारठ थाना के बोदवा जंगल से गिरफ्तार 4 में से 3 साइबर आरोपी को बुधवार सुबह 10 बजे देवघर साइबर थाने भेजा गया व एक किशोर को रिहा कर दिया। मालूम हो कि बीते 27 जुलाई की शाम SP के निर्देश पर प्रतिबिंब एप से मिले लोकेशन पर सारठ थानेदार के नेतृत्व में गठित टीम की छापेमारी में कपसा के फैजान अंसारी, रियाज अंसारी, मकसूद अंसारी व एक किशोर को पकड़ा था।