सहजनवा: गीडा पुलिस ने घर का ताला तोड़कर जेवर व आधार कार्ड चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा, पूरा सामान बरामद किया
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर आभूषण और आधार कार्ड चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सोनू वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए मंगलसूत्र, बाली, झुमका, चांदी की पायल, कड़ा तथा आधार कार्ड बरामद किया है। घटना 6 जून को हुई थी, जब अज्ञात चोर ने एक घर में घुसकर सामान चोरी कर लिया था।