चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम: उपायुक्त ने जनगणना-2027 को लेकर ज़िला वासियों से की अपील, जारी किया वीडियो संदेश
पूरे देश में जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। इसके प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक चल रहा है, जिसमें आप भी अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। आज ही आप se.census.gov.in पर जाएं, अपने मोबाइल से एक ओटीपी के माध्यम से खुद को इनरोल करें और अपने राज्य, जिला, क्षेत्र को सेलेक्ट करते हुए अपने डिजिटल मैप में मकान को चिन्हित कर मकान सूचीकरण का कार्य करें।