रुद्रप्रयाग के बेलनी क्षेत्र में नए पुल के निर्माण स्थल को लेकर स्थानीय व्यापारी और भवन स्वामी धरने पर हैं। 35 से अधिक परिवार प्रभावित होने का दावा, प्रदर्शनकारियों की मांग पुल पुराने स्थान पर बने। नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी मिला है।