चिनिया: तिरंगे के रंग में रंगा चिनिया, गांव से प्रखंड मुख्यालय तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष
Chinia, Garhwa | Aug 15, 2026 चिनिया प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं पंचायत सचिवालयों में पूरे आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्वतंत्रता दिवस