सुरसंड प्रखंड के बीररख गांव पुजारी पोखर छठ घाट पर समाज कल्याण छठ पूजा समिति द्वारा सूर्य भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया। वही आकर्षक ढंग से पूजा मण्डप को फूलों से सजाया गया था जिसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही थी। समिति के सदस्यों मुन्ना मंडल, आशुतोष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, लक्की मंडल,आदित्य,राजा,आर्यन,
रमेश, सुमन, बजरंगी, दीपक, कृष्णा,हरि ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व में सभी का सहयोग मिल रहा है।
वहीं छठ देखने पहुंचे सुरसंड विधायक नागेन्द्र राऊत, नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू चौधरी पूर्व कॉपरेटिव अध्यक्ष पंकज ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश झा, प्रखंड प्रमुख चंदन सिंह, समाजसेवी ब्रजेश ठाकुर को समिति द्वारा गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। भारी भीड़ को ध्यान रखते हुए सुरसंड थाना प्रभारी लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। समिति द्वारा 2019 से ही लगातार सभी छठ ब्रती के लिए अनेक प्रकार के सुविधा की व्यवस्था की गई थी।