इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में कोचिंग से बाहर निकलते ही छात्र को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज में कोचिंग से पढ़कर निकल रहे एक छात्र को दबंग युवकों ने सुबह 10 बजे के आसपास पिस्टल व लोहे के रॉड तथा लाठी डंडे से मारपीट कर बेहरमी से घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए अलीगंज पीएचसी लाया गया।घायल छात्र की पहचान अलीगंज गोकुलचक निवासी तापेश कुमार के रूप में की गई है।