प्रतापगढ़: कोहंड़ौर के शंकरपुर में मजदूर की पेड़ से गिरने से हुई मौत, पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
कोहंड़ौर के शंकरपुर में पेड़ से गिरकर मजदूर घनश्याम की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।बुधवार सुबह 10 बजे पत्नी यशोदा ने गांव के कुछ लोगो पर मजदूरी के लिए बुलाकर जातिसूचक गाली देने और सुरक्षा के बिना जोखिमपूर्ण कार्य कराने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार, दुर्घटना के बाद घंटों मदद नहीं दी गई। आरोपी पर एफआईआर और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।