सिराथू: सैनी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर कार चालक ने ऑटो चालक को पीटा, तस्वीरें कैद
सैनी थाना के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम एक विवाद हो गया है।सीएनजी भरवाने आए एक कार चालक ने सीएनजी भरवाने आए एक ऑटो चालक को दबंगई दिखाते हुए मारा पीटा है।मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जा रहा एक कारर चालक बाद में आया जबकि ऑटो चालक पहले से वहां मौजूद था।सीएनजी जल्दी भरवाने को लेकर यह विवाद हुआ था।