सिराथू: कोखराज निवासी गौ तस्कर 20 गोवंशों के साथ चंदौली में हुआ गिरफ्तार, गोवंश को वध के लिए ले जा रहा था पश्चिम बंगाल
कौशांबी के कोखराज थाना इलाके के कोखराज का रहने वाला राहुल कुमार पुत्र रामदुलारे के बारे में चंदौली पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार शाम को प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया गया कि एक डीसीएम ट्रक में 20 गवंशों के साथ पकड़ा गया है।बताया कि कौशांबी से गोवंश वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस अग्रिम प्रक्रिया में जुट गई।