सिराथू: गांजे की खबर पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने करनपुर चौराहे पर भांग और शराब की दुकान पर चलाया चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने 2 दिन पहले चौकी इंचार्ज शहजादपुर अंशुमान मिश्रा को गांजा तस्करी रोकने में असमर्थ व तस्करों का साथ देने के मामले में निलंबित किया है।लगातार सोशल मीडिया पर गांजे की तस्वीरों के साथ चल रही खबरों पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार शाम करनपुर चौराहा पर भांग और शराब की दुकान पर चेकिंग अभियान चलाया।