सिराथू: कनवार गाँव में पर्याप्त लोगों के न आने पर कोटेदार का चयन नहीं हो सका, सैकड़ों लोग लौटे घर
सिराथू तहसील और कड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कनवार गांव में कोटेदार का लाइसेंस निरस्त होने पर एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कोटेदार का चयन किया जाना था।पंचायत भवन में दोपहर तक कोरम के मुताबिक लोग नहीं जमा हो सके। जिसके चलते चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।एडीओ अवधेश तिवारी ने बताया कि फरवरी माह में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।