सिराथू: लेहदरी के समीप खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, एक व्यक्ति की हुई मौत
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दुर्घटना के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक यह हादसा ढूंढ के कारण हुआ है जिसमें एक बोलेरो जो श्रद्धालुओं की थी ट्रक में पीछे की ओर से भिड़ गई है।पुलिस जांच में जुट गई।