लाडनूं: पंचायत समिति परिसर में हुई सीएलजी की बैठक, कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
Ladnu, Nagaur | Mar 21, 2024 लाडनूं पंचायत समिति परिसर में आज सीएलजी की बैठक संपन्न हुई। बैठक उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होली के त्योहार पर होने वाले घुमर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में थाना अधिकारी महिराम विष्नोई ने कहा कि भीड़ भाड़ वाली जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सीएलजी सदस्यों ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों का अवगत कराया।