लाडनूं: कसुम्बी के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, कार सवार चार लोग घायल
Ladnu, Nagaur | Mar 20, 2024 लाडनूं तहसील के कसुम्बी के पास आज एक अनियंत्रित कार पलट गई। घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सूचना के बाद जसवंतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुर्घटनाग्रस्त कार सीकर से लाडनूं आ रही थी।