मुरैना नगर: चंबल के राजघाट को पर्यटन केंद्र बताने वाले मुख्यमंत्री, वहीं रेत माफिया चला रहा जेसीबी, वीडियो वायरल
आज चंबल के राजघाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वीडियो में चंबल नदी के अवैध रेत उत्खनन से पता चलता है,की जिस राजघाट को अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुरैना आने पर पर्यटन का केंद्र बताया था, वहीं से रेत माफिया की गैंग जेसीबी मशीन के द्वारा चंबल का सीना चीरकर अभ्यारण क्षेत्र से कई ट्रैक्टर ट्रॉली रेत प्रतिदिन उत्खनन कर परिवहन कर रहा है।