मुरैना नगर: 10 मई को जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन, विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट
विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक ने बताया की नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर विद्युत राशि में मिलने वाली छूट का लाभ ले। धारा 135 के समस्त घरेलू,समस्त कृषि,5 किलोवाट भार तक के गैर घरेलू,10 अश्वशक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं के प्रकरणों में प्री-लिटीगेशन स्तर पर 30% व लिटिगेशन स्तर पर 20% व आंकलित सिविल दायित्व की राशि व ब्याज की राशि पर 100% छूट मिलेगी