निज़ामाबाद: तहबरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया वही गिरफ्तार अभियुक्त संगठित गौ-तस्करी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है, जिसके विरुद्ध पहले से भी गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2025 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण पर थे।