बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने शहीदों को नमन किया
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान हुई पीड़ा, विस्थापन और बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग प्रभारी नाहरसिंह जोधा तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुंजीलाल गायरी ने की।