हरसूद: वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 और 7 में शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई, शिकायत के बाद जागी नगर परिषद
वार्ड क्रमांक 4 स्थित पानी की टंकी की साफ सफाई के चलते शनिवार को नगर परिषद छनेरा नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 एवं 7 में नगर परिषद द्वारा पानी सप्लाई नहीं किया गया। 5 फरवरी को वार्ड क्रमांक 1, 4 एवं 15 में नगर परिषद द्वारा काला, बदबूदार एवं गंदगीयुक्त पानी प्रदाय किए जाने की शिकायत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सदस्यों द्वारा हरसूद एसडीएम से की गई थी।