अमरपुर चंदसार पोखर में निर्माण की खुली पोल? बारिश में ढहा चबूतरा, ग्रामीणों का प्रदर्शन
बांका जिले के अमरपुर शहर के सुप्रसिद्ध चंदसार पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। महज एक महीने पहले बनाया गया चबूतरा बारिश के दौरान ढह गया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। सवाल यह है कि आखिर नया बना चबूतरा पहली ही बारिश में कैसे ढह गया?
क्या चंदसार पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन हुआ है? क्या निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना पट्ट लगाया गया है? इन तमाम सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
Banka News, Amarpur News, Chandasar Pokhar, Chandsar Pokhar Amarpur, Banka Amarpur News, बांका न्यूज़, अमरपुर न्यूज़, चंदसार पोखर, चंदसार पोखर सौंदर्यीकरण, अमरप
Amarpur, Banka | Sep 3, 2026