घाटमपुर: भोगनीपुर चौडगरा मार्ग पर सीएनजी पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
घाटमपुर के भोगनीपुर चौडगरा मार्ग पर सीएनजी पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय सर्वेश की मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया घटना में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हुआ था।उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।