घाटमपुर: भीतरगांव सीएचसी का अपर निदेशक और सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों का वेतन रोकने के लिए जारी किया नोटिस
भीतरगांव सीएचसी का अपर निदेशक डॉ संजू अग्रवाल और सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों और डॉक्टर का 1 दिन का वेतन रोक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।सीएमओ ने शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी दी कि कई डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। अवैध वसूली के विषय में जानकारी ली गई है।गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई है।