जमुई: दिशा बैठक में विकास पर सख्त संदेश: अब नहीं चलेगी ढिलाई, अधिकारियों से हर योजना तय समय में पूरी करने की अपेक्षा
Jamui, Jamui | Apr 22, 2026 समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बुधवार 2 बजे सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आगामी राष्ट्रीय अभियानों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई।