बक्सर: मैट्रिक बोर्ड परीक्षा: जिले के 7 विद्यार्थियों ने राज्य में टॉप 10 में स्थान पाया, 6 लड़कियां शामिल
Buxar, Buxar | Mar 29, 2026 बिहार बोर्ड की कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित होते हीं जिले के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाई खिलाने का दौर शुरू हो गया। बता दे की राज्य की टॉप 10 की सूची में जिले के 7 छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा है। राज्य में टाॅप 10 में 7 स्थान प्राप्त करने वालों में से 6 लड़किया हैं, 1 लड़का है। सभी ग्रामीण परिवेश से हैं।