भीलवाड़ा: शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, कॉन्स्टेबल ने पत्रकार से की बदसलूकी
भीलवाड़ा। शहर में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की 'शिव महापुराण कथा' के दूसरे दिन व्यवस्थाओं के बीच भारी अव्यवस्था और पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मीडिया कवरेज के लिए निर्धारित ब्लॉक में मांडलगढ़ थाने के एक कॉन्स्टेबल द्वारा पत्रकार के साथ बदसलूकी और अपशब्दों के प्रयोग के बाद पत्रकार जगत में गहरा रोष व्याप्त है।