सिरसागंज: ई-रजिस्ट्री और निबंधन मित्र योजना के विरोध में अधिवक्ताओं का तहसील पर प्रदर्शन, न्यायिक कार्य ठप
सिरसागंज तहसील परिसर में मंगलवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन की आपात बैठक में ई-रजिस्ट्री और निबंधन मित्र योजना का जोरदार विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और उप-निबंधक कार्यालय में प्रतीकात्मक रूप से ताले लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही सिरसागंज के न्यायालयों में न्यायिक कार्य और बैनामा लेखन कार्य पूरी तरह ठप रहा।