भीलवाड़ा: नवनियुक्त एसपी राणा ने भीलवाड़ा पुलिस की कमान संभाली, बोले- 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय' रहेगा मूल मंत्र
जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने विधिवत रूप से जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान निवर्तमान एसपी धर्मेंद्र यादव ने उन्हें पदभार सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस का मूल ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” को पूरी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ लागू किया जाएगा।