करनैलगंज: करनैलगंज नगर के बस स्टॉप चौराहे पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज और प्रधानमंत्री का फूंका गया पुतला
शनिवार 2 बजे करनैलगंज नगर में बांग्लादेश सरकार के विरोध में एक विशाल जनाक्रोश रैली बरखंडी नाथ मंदिर के महंत सुनील पुरी व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडे के द्वारा निकाली गई और बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज व बांग्लादेश सरकार के प्रधानमंत्री का पुतला बस स्टॉप चौराहे पर फूंक कर कड़ा आक्रोश दर्ज कराया है।