करनैलगंज: मैजापुर चीनी मिल परिसर में डीएम ने भारतीय स्टेट बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ किया
शुक्रवार 2 बजे मैजापुर चीनी मिल परिसर में SBI की नवीन शाखा का शुभारंभ DM नेहा शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा चीनी मिल परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का संचालन होने से मिल के आसपास के गांवों के किसानों के लिए बहुत ही सुविधाजनक कार्य हुआ है। इसके साथ ही मिल में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारी को भी इस शाखा से सीधा लाभ मिलेगा।