भरगामा: भरगामा प्रखंड के महथावा बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा की तैयारियां जोरों पर
भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महथावा बाजार में अवस्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में 9 रात्रि के नवाह संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य पंडाल व तोरण द्वार लगाए जा रहे है.नवाह संकीर्तन समिती के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार दास मुन्ना ने बताया प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नवरात्रि के प्रत्येक दिन लगभग 10 से 15 हजार की संख्या में लोग पहुचते है.