मधेपुरा: ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में 54 लीटर चुलाई शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार; अन्य जगहों से 2 शराबी पकड़े गए
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की ओर से अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को ग्वालपाड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने तेरासी पुल के पास छापेमारी कर 54 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक दोपहिया वाहन को जब्त किया। मौके से शिवम कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।