सूरजगढ़: पीरी बाजार थाना की पुलिस ने खैरा गांव से डायन अधिनियम मामले के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
पीरी बाजार पुलिस ने खैरा गांव से पीरी बाजार थाना कांड संख्या 101/26 डायन अधिनियम के मामले में कटहरा गांव के रहने वाले दिनेश यादव के पुत्र संतोष यादव को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त को सोमवार अपराह्न 12 बजे पीरी बाजार थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.पुलिस के मुताबिक अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर खैरा गांव से गिरफ्तार किया गया.