ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा जनसेवा की मिसाल बने अभिषेक चौबे, सम्मान के साथ हुई विदाई
ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के विजयराघवगढ़ स्थानांतरण पर भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि अभिषेक चौबे ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ जनता के बीच विशेष पहचान बनाई।